July 12, 2026

ट्रेलर की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत ।

Spread the love

बड़ागाँव/वाराणसी
बाबतपुर कपसेठी मार्ग पर आज सुबह10 बजे कुड़ी गांव के पास सड़क क्रास करते समय ट्रेलर की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई।दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी वृद्ध लालमनी देवी पत्नी स्व0 रविशंकर मिश्रा आज 10 बजे मायके इंद्रवार गांव जाने के लिए घर से निकलकर सवारी वाहन पकड़ने के लिए सड़क क्रास कर रही थी उसी समय कपसेठी की तरफ से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को आसपास के लोग उपचार के लिये बाबतपुर स्थित निजी चिकित्सालय ले जा रहे थे कि उनकी रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रिपोटर- सतीश कुमार