October 28, 2026

ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Spread the love

वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के बनकट रेलवे लाइन के समीप ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत।बाद में मृतक की पहचान अशोक पांडेय (45) निवासी गौराकला चौबेपुर के रूप में हुई।

बताया जाता है कि मृतक का ससुराल लोहता बनकट में है। वह ससुराल आया हुआ था। शुक्रवार को सुबह बनकट रेलवे लाइन के पास गया और अचानक व ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।