*ट्रेन से कटकर हुई मौत अज्ञात युवक की हुई पहचान*
*मृतक वाराणसी कचहरी में चलाता था कन्टीन*
शिवपुर ।।बीते दिनों मंगलवार की सुबह घोडहा रेलवे क्रासिंग के पास सुबह ही सुबह एक 40वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी थी सूचना पर शिवपुर थाने के उपनिरीक्षक कालीदिन और हेडकांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर पहुँचे और अज्ञात मृतक युवक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए वही जब मामला प्रिंट मीडिया ने अपने खबरों में फोटो सहित प्रकाशित किया तो परिजनों का तांता शिवपुर थाने में उमड़ने लगा और मृतक की पहचान उसके छोटे भाई विनोद कुमार एवम मृतक की पत्नी सरोज देवी ने 45वर्षीय संजू खरवार पुत्र स्व0 हीरालाल खरवार निवासी चुप्पेपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी के रूप में किये,मृतक मानसिक उलझन एवम पारिवारिक समस्याओं से काफी परेशान था और शराब का बहुत बड़ा आदि था वही परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मृतक संजू उर्फ संजय कुमार घर की गेट न खोलकर बाउन्ड्री वाल फादकर बाहर निकलकर भोर में ही चला गया था और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी ,मृतक के पास एक 186वर्षीय पुत्री रिंकी एवम दो बेटे 10वर्षीय आयुष एवम 8वर्षीय आर्यन नामक बच्चे है,मृतक चार भाईयो में तीसरे न0 का भाई था वही बड़े भाई गोपाल,छोटेलाल, और छोटा भाई विनोद कुमार के साथ मृतक की पत्नी सरोज देवी एवम मृतक की माता लक्ष्मीना देवी समेत पूरा परिवार मृतक की मौत पर दहाड़े मारकर रो रहा था,मृतक संजय कुमार उर्फ संजू वाराणसी कचहरी में कन्टिन की दुकान चलाता था





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-