September 2, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत – सुमित द्विवेदी (चन्दन )

Spread the love

आज दिनांक 04.08.2020 को समय करीब 06.30 बजे थाना चुनार की पुलिस चौकी कजरहट अन्तर्गत जमुई रेलवे अण्डरपास के बगल में सराय सिकन्दरपुर निवासी बाबूलाल मौर्या पुत्र रामदुलार मौर्या उम्र करीब-58 वर्ष की डाऊन ट्रैक पर पोल संख्या 700/22 व 700/23 के बीच ट्रेन की चपेट में आ गए और ट्रेन से कटकर इनकी मृत्यु हो गयी, सूचना पर चौकी प्रभारी कजरहट द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक बाबूलाल सुबह शौच करने के लिए घर से निकले *आज दिनांक 04.08.2020 को समय करीब 07.00 बजे थाना चुनार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीरल्लीपुर निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व0 विश्वनाथ यादव उम्र करीब 53 वर्ष का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण परिजनों द्वारा आनन-फानन में पीरल्लीपुर नीजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक का स्वास्थ्य बहुत पहले से ठीक नही चल रहा था, दवा इलाज जारी था । मृतक ओमप्रकाश यादव पीरल्लीपुर पॉवर हाऊस पर विद्युत विभाग में कुशल श्रमिक के पद पर कार्यरत थे , उप प्रभागीय अधिकारी से प्राप्त तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी कजरहट द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।*