November 1, 2026

ट्रेड यूनियंस का आज और कल भारत बंद, बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग-

Spread the love

ट्रेड यूनियंस का आज और कल भारत बंद, बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग

 

 

 

नई दिल्ली: सेंट्रल ट्रेड यूनियंस ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28-29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने इस बंध को समर्थन देने की घोषणा की है. मोदी सरकार द्वारा कुछ बैंकों का निजीकरण करने के निर्णय का भारतीय बैंक कर्मचारी संघ विरोध कर रहा है. सेंट्रल ट्रेड यूनियंस की प्रमुख मांगों में श्रम संहिता को समाप्त करना, किसी भी प्रकार के निजीकरण को रोकना, राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) को समाप्त करना, मनरेगा के तहत मजदूरी के लिए आवंटन बढ़ाना और ठेका श्रमिकों को नियमित करना शामिल है.

 

सेंट्रल ट्रेड यूनियंस ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 28-29 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया है. कोयला, इस्पात, तेल, टेलिकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स, तांबा, बैंक, बीमा जैसे क्षेत्रों के यूनियनों से भारत बंद में शामिल होने की अपील की गई है. इसके साथ ही रोडवेज, परिवहन कर्मियों और बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने का फैसला किया है.