भदोही 06 फरवरी जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत वाराणसी-जौनपुर बाईपास मार्ग के विवेकानन्द चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। बाइक सवार महिला अपने देवर के साथ मायके जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी जियाऊल की पत्नी इशरत (30 वर्ष) अपने देवर बाबू के साथ अपने मायके बाइक से जौनपुर जनपद के गोपालापुर जा रही थी। जैसे ही बाइक मिर्जापुर भदोही बाईपास मार्ग के विवेकानन्द चौराहे से पहले पेट्रोल पंप के समीप पहुंची तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे इशरत गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे इंदिरामिल स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-