April 26, 2026

टेम्पो चोरी करने वाले गैंग के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 टेम्पो बरामद-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 15.06.2022*

 

*टेम्पो चोरी करने वाले गैंग के 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 टेम्पो बरामद*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 14.06.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी प्रभारी जेल रोड उ0नि0 रामानुज सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर चुन्नीपुर मोड के पास से समय 22.45 बजे वाहन चोरी करने वाले अभियुक्त 1.मनीष चौहान पुत्र राजेश चौहान निवासी भिटीरावत थाना सहजनवां गोरखपुर 2. समीम पुत्र गुलाम हुसैन निवासी तुरा बाजार थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर 3.विकास सिंह पुत्र स्व0 रवि प्रताप सिंह निवासी भूपगढ़ थाना गोला जनपद गोरखपुर को गिरफ़्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर दिनांक 14.05.2022 को समय 16.56 बजे मु0अ0सं0 239/2022 धारा 379 भादवि मे अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*

चुन्नीपुर मोड के पास से , समय 22.45 बजे दिनांक 14.06.2022

 

*बरामदगी का विवरणः-*

02 अदद टेम्पो बजाज कम्पनी

 

*अभियुक्त समीम का आपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 078/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहपुर गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 231/21 धारा 380,454 भादवि थाना शाहपुर गोरखपुर

3. मु0अ0स0 0239/22 धारा 379,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त विकास सिंह का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 447/17 धारा 323,395,504,506 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 0239/22 धारा 379,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त मनीष चौहान का अपराधिक इतिहासः-*

मु0अ0सं0 0239/22 धारा 379,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:-*

1-उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी जेल रोड थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2-उ0नि0 अरविन्द सिंह यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

3- हे0का0 उदय प्रताप सिंह थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

4-का0 आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

5- का0 अखिलेश यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।

6-का0 श्रवण कुमार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर ।