*टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या के मामले में पूर्व बाँयफ्रेंड गिरफ्तार*
इंदौर: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में इंदौर पुलिस ने उसके एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राहुल मुख्य आरोपी हैं, उसकी पत्नी फरार है पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पति-पत्नी दोनों पर इंदौर पुलिस ने वैशाली की आत्महत्या के बाद पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। वैशाली ने अपनी पर्सनल डायरी में लिखा है कि उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया गया है, वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी से परेशान थीं। मामले में अपना नाम आने के बाद राहुल देश छोड़ने की तैयारी में था। वैशाली ठक्कर के भाई नीरज ने बताया था कि *चार दिन बाद ही वैशाली की शादी थी*, इससे पहले भी राहुल के चलते एक बार अभिनेत्री की सगाई टूट चुकी थी। राहुल की गिरफ्तारी की पुष्टि इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने की है|

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-