झारखंड, जमशेदपुर–
नशे में हंगामा:शराब के नशे में धुत सिपाही ने एमजीएम में किया हंगामा, बाइक से गिरकर हुआ जख्मी
नशे में हंगामा करता सिपाही। गोलमुरी थाना के पीसीआर 14 के द्वारा इलाज के लिए एमजीएम लाया गया था।
सिपाही आरडी टाटा गोल चक्कर के पास सड़क दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया
इलाज के दौरान सिपाही ने अन्य पुलिसकर्मी और डॉक्टरों से बदतमीजी भी की
खुद को बिष्टुपुर थाना का सिपाही बताने वाले शैलेंद्र कुमार ने सोमवार की शाम एमजीएम अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वह नशे की हालत में था। अस्पताल में उसने पुलिसकर्मी और डॉक्टरों से बदतमीजी भी की। सिपाही आरडी टाटा गोल चक्कर के पास सड़क दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया था। उसे गोलमुरी थाना के पीसीआर 14 के द्वारा इलाज के लिए एमजीएम लाया गया था।
एमजीएम में हंगामा के पूर्व सिपाही ने आरडीटाटा गोल चक्कर के पास भी जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि शैलेंद्र कुमार सीतारामडेरा से बाइक पर गोलमुरी पुलिस लाइन जा रहा था। इसी दौरान उसने आरडीटाटा गोल चक्कर के पास पीसीआर वैन देखी। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर बाइक से गिर पड़ा।
नशे में सिपाही ने क्या कहा…
सिपाही ने मीडिया को देखते ही कहा.. अरे बाप रे.. मीडिया आ गया.. फिर रोने की एक्टिंग करने लगा। सिपाही से पूछने पर कि वह कहां गिरकर घायल हुआ है, उसने कहा कि मैं गिरा नहीं हूं, कोई मुझे फंसाने वाला है। कहा कि आप लोगों को जो कराना है कराइए, सस्पेंड कराना है कराइए। मेरा साथ कोई देने वाला नहीं है, अकेला पड़ गया हूं, मेरे पिता ने भी मेरी मदद नहीं की।
पत्रकारों ने कहा कि एसपी साहब आपको सस्पेंड कर देंगे… जवाब में सिपाही ने कहा कि कौन नहीं शराब पीता है? सस्पेंड कर देंगे तो कर देंगे। वे शराब नहीं पीते हैं क्या? इस दौरान सिपाही अंग्रेजी भी बोलने की कोशिश करता रहा।



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-