दुमका:-(झारखंड)
===========
*झारखंड में पोषण सखियों की सेवा हुई समाप्त*
🔹️ झारखंड के धनबाद, गिरीडीह , दुमका, गोड्डा, कोडरमा और चतरा जिले में बहाल हुईं 10,388 पोषण सखियों की सेवा कर दी गई समाप्त ।
🔹️राज्य में कुपोषण से निपटने के लिए केन्द्र प्रायोजित समेकित बाल विकास परियोजना के तहत वर्ष 2015 में झारखंड में बहाल की गईँ 10,388 पोषण सखियों की सेवा समाप्त कर दी गई ।
🔹️ केन्द्र द्वारा मानदेय की राशि देना बंद कर दिए जाने के कारण पोषण सखियों की सेवा हुई समाप्त ।
🔹️ राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 1 अप्रैल 2022 की तिथि से पोषण सखियों की सेवा समाप्त किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है ।
🔹️राज्य के छ: जिले में सेवा समाप्त की गई सभी पोषण सखियों को 31 मार्च 2022 तक के बकाया मानदेय का किया जाएगा भुगतान ।
🔹️ इधर , पोषण सखियों की सेवा समाप्त कर दिए जाने के विरोध में कई जिलों में हो चुकी है बैठक । जिसमें जिलों के बैठक-अध्यक्ष के द्वारा कहा गया है कि – “बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ” जैसै केन्द्र के गढ़े हुए नारे के बावजूद भी पोषण सखी रूपी बेटियों का रोजगार छीना जा रहा है । पोषण सखियों की वजह से ही राज्य में काफी हद तक बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए थे । और सरकार द्वारा अगर जल्द इसका समाधान नहीं किया गया , तो इसे लेकर किया जाएगा उग्र आंदोलन ।”
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-