रामगढ़ :-(झारखंड)
============
*झारखंड के रामगढ़ जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में घोर भ्रष्टाचार का उजागर*
■ झारखंड के रामगढ़ जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में हुआ घोर भ्रष्टाचार और RTI के दुरूपयोग का खेल ।
■ प्राथमिक विद्यालय भालू दुलमी के सहायक शिक्षक सोहन पंडित को 15 साल के नाबालिग उम्र में पाराशिक्षक के रूप में नियमविरूद्ध चयन किए जाने के आलोक में धनबाद जिले के हरिहरपुर थानाक्षेत्र स्थित संथालडीह ग्रामनिवासी राजू टुडू के द्वारा RTI के तहत मांगी गई सूचना पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय रामगढ़ के पत्रांक-573 दिनांक-13/5/22 के द्वारा व्यक्तिगत सूचना का बहाना बनाते हुए RTI की धारा-8 का गलत हवाला देकर सूचना आवेदक राजू टुडू को सूचना देने से किया इन्कार ।
■ पाराशिक्षक के रूप में चयनित 15 वर्षीय नाबालिग सोहन पंडित के द्वारा शिक्षकीय सेवाकाल में नियम व आदेशविरूद्ध शैक्षणिक योग्यता में किए गए वृद्धि संबंधी मांगी जानकारी पर भी जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जन सूचना पदाधिकारी रामगढ़ ने सूचना आवेदक राजू टुडू को नहीं दी जानकारी ।
■ पाराश्रेणी में चयनित नाबालिग शिक्षक सोहन पंडित के संदेहास्पद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों व पारा में चयन हेतु आर्हतायोग्य संबंधित कागजातों में भारी विसंगति पाए जाने के उपरांत दिनांक-05/7/2019 को आहूत बैठक में जिला शिक्षा स्थापना समिति रामगढ़ के द्वारा लिए गए निर्णय में सोहन पंडित की अत्युक्ति रद्द किए जाने के उपरांत जिस विभागीय नियमों के तहत उन्हें पुनः नियुक्त किया गया , उस संबंध में आवेदक राजू टुडू द्वारा मांगी गई जानकारी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-जन सूचना पदाधिकारी रामगढ़ के द्वारा नहीं दी गई कोई सूचना ।
■ जिला शिक्षा अधीक्षक रामगढ़ के पत्रांक-840 दिनांक-26/07/2019 के द्वारा प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, झारखंड सरकार रांची से मांगे गए मार्गदर्शन पर निदेशालय द्वारा प्रेषित प्रत्युत्तर की छायाप्रति की मांग किए जाने पर सूचना-आवेदक राजू टुडू को नहीं दी गई कोई जानकारी ।
■ सूचना आवेदक को जानकारी से वंचित रखे जाने के मंशे से रामगढ़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा आवेदक को उपलब्ध कराए गए पत्र में जनसूचना पदाधिकारी के हस्ताक्षर वाले स्थान पर For करके (“वास्ते” के साथ) हस्ताक्षर करनेवाले कार्यालय कर्मी एवं अन्य संलिप्त कर्मियों के द्वारा रिश्वतखोरी का हुआ है भंडाफोड़ ।
ब्यूरो रिपोर्ट, टीम-दुमका

More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-