June 5, 2026

झारखंड के गढ़वा में 30 भेड़ के साथ एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या,

Spread the love

झारखंड के गढ़वा में 30 भेड़ के साथ एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

गढ़वा. इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गढ़वा जिले से आ रही है. दरअसल गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत करकट्टा गांव क्षेत्र में लगभग 30 भेंड़ के साथ एक वृद्ध की हत्या बड़ी ही बेहरमी से कर दी गई है. साथ ही एक वृद्ध को घायल कर दिया गया है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. वहीं मृतक की पहचान चिरकुट ही गांव निवासी सरयू पाल एवं घायल धनेश्वर पाल के रूप में हुई है.

बताते चलें कि दोनों भाई भेड़ चराने का काम करते थे और कांडी थाना क्षेत्र के गोसांग गांव निवासी देव मूरत राम के खेत में जो करकट्टा क्षेत्र में मंगलवार की रात भेड़ बैठाया गया था. वहीं यह घटना देर रात की बताई जा रही है. बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि भेड़ इधर-उधर है और भेड़ पालक भी नहीं है जब खेत में खोजा गया तो पाया कि सरयू पाल को हाथ पैर बांधकर पीट पीट कर हत्या कर दी गई है और घायल को भी हाथ पैर बांधकर घायल अवस्था में छोड़ दिया गया है.

वहीं करीब 200 मीटर की दूरी में लगभग 30 भेंड़ मृत अवस्था में जहां-तहां पड़े हुए हैं. घायल को परिजनों की मदद से उपचार हेतु भेज दिया गया. घटना की खबर सुनते ही पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा एवं मझिआंव थाना प्रभारी सहित पुलिस दल बल मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.