May 13, 2026

झांसी में डिप्टी एसपी मनीष सोनकर के इस्तीफे के पीछे एक और वजह आई सामने- अजय मिश्रा

Spread the love

*झांसी में डिप्टी एसपी मनीष सोनकर के इस्तीफे के पीछे एक और वजह आई सामने*

 

मनीष सोनकर 2 साल फॉलोवर रखे थे आधिकारिक तौर पर एक फॉलोवर रखा जा सकता है। लेकिन दूसरे फॉलोवर का भुगतान भी सरकारी खजाने से करवा रहे थे। एसएसपी झांसी ने नियम विरुद्ध रखे गए दूसरे फॉलोवर का सरकारी खजाने से भुगतान पर रोक लगा दी थी।

 

* *इसके साथ ही मनीष सोनकर की पत्नी कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी ड्यूटी मऊरानीपुर मतगणना केंद्र से हटाकर शहर के भोजला मतगणना केंद्र पर लगाई गई। रविवार को मतगणना ड्यूटी चेक करने पहुंचे डीएम एसएसपी तो मनीष सोनकर गायब थे।*

 

एसएसपी झांसी ने जब वजह पूछी तो बोले बेटी छोड़कर नहीं आ सकता और एसएसपी के मोबाइल पर हाथ से लिखकर इस्तीफे की फोटो खींच कर भेज दी। एसएसपी के द्वारा मनीष सोनकर ने 6 दिन की छुट्टी मांगी उसको स्वीकृत कर लिया गया और व्हाट्सएप पर भेजा गया इस्तीफा उच्चाधिकारियों को निर्णय के लिए भेज दिया गया है

 

*इससे पहले भी मनीष सोनकर झांसी में तैनाती के दौरान फॉलोअर को पीटने और बदसलूकी के चलते चर्चा में आ चुके हैं।*