May 2, 2026

ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर दावा-

Spread the love

*राजस्थान अपडेट–*

*ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर दावा–* वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के बाद अब अजमेर शरीफ दरगाह पर नया दादा सामने आया है। महाराणा प्रताप सेना की ओर से अजमेर की दरगाह के हिंदू मंदिर होने और यहां हिंदू प्रतीक चिन्ह होने का दावा किया गया है। इस पर दरगाह कमेटी ने कहा– ऐसे बयान आते रहते हैं। यह सभी समाज की आस्था का केंद्र है।

दरअसल, महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे पत्र में बताया कि अजमेर में स्थित हजरत ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह हमारा प्राचीन हिंदू मंदिर है। वहां की दीवारों व खिड़कियों में वास्तविक और अन्य हिंदू धर्म से संबंधित हिंद मिले हैं। महाराणा प्रताप सेना की मांग है। कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से सर्वे कराया जाए। जिससे कि पुख्ता सबूत मिलेंगे, कि यह हिंदू मंदिर है। गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका दावा किया गया है।

*हर मजहब के लोग आते हैं अजमेर शरीफ दरगाह पर–* इस संबंध में अंजुमन सैयद जादगार कमेटी के सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह ने कहा है। कि यह बयान आज ही नहीं आया बल्कि आते रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ऐसे बयान आगे भी आते रहेंगे मजहब व धर्म के नाम पर अराजकता फैलाने के लिए लोग करते हैं। अजमेर ही नहीं सभी सूफी संतों के आशियाने ऐसे हैं। जहां हर मजहब के लोग आते हैं। शांति कायम रहे इसके लिए हम सभी को सोचना चाहिए।

*ADM सिटी पहुंची दरगाह, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई–* इस दावे के बाद अजमेर दरगाह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है हालांकि, अजमेर एसपी विकास शर्मा का कहना है, कि शुक्रवार को जुमे की नमाज है। और उसको लेकर दरगाह में जाब्ता लगाया है। यह रूटीन है। अजमेर ADM सिटी भावना गर्ग ने बताया। कि दरगाह का दौरा कर लिया है लेकिन यह रूटीन दौरा है।