September 13, 2026

जौनपुर में स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत,

Spread the love

मछलीशहर / जौनपुर ।
गिट्टी लदी ट्रक ने सायकल सवार दो भाई बहन छात्र को कुचला दोनो की घटनास्थल पर मौत  परिजनों एवं ग्रामीणों ने डेढ घण्टे तक लगाया जाम काफी मशक्कत के बाद शव को उठाने दिए  चार थानो की फ़ोर्स मौके पर मछलीशहर , जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर ग्राम कोदहूँ के पास शुक्रवार की शुबह साढ़े सात बजे सायकल से स्कूल जा रहे भाई बहन की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गयी जानकारी होते ही ग्रमीण व परिजनों ने चक्काजाम कर दिया तत्काल थानाध्यछ अरविंद यादव मय फ़ोर्स पहुच गए शव को कब्जे में लेने के लिए काफी प्रयास के बाद शव को अपने कब्जे में लिए इसके बाद भी महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया पुलिस के पसीना छूटने लगा । मछलीशहर ,
पवारा ,सुजानगज की भी पुलिस व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुच गए । नारायनडीह निवासी स्वर्गीय मुन्ना लाल धुरिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा व 12 वर्षीय पुत्र रोहित सायकल से कोदहूँ स्थित सेंट मेरी गोल्ड स्कूल जा रहे थे जैसे ही वह कोदहूँ गांव के पास पहुची ही थी पीछे से आ रही गिट्टी लदी ट्रक UP 65 GT 8907 ने साईकिल सवार दोनो भाई बहन छात्र को कुचलते हुए भागने लगा ट्रक में सायकल फंसी हुई थी दोनो भाई बहन छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तत्काल ग्रामीणों ने परिजनो को खबर देते हुए चक्काजाम कर दिया जो डेढ़ घंटे तक चला घटना की जानकारी होते ही थानाध्यछ अरविंद यादव मय फोर्स पहुच गए बहुत समझाने का प्रयाश करने के एक घंटे के बाद शव को उठाने दिए इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने फिर प्रयागराज जौनपुर मार्ग फिर चक्काजाम कर दिए जिससे पवारा ,मछलीशहर ,
सुजानगंज पुलिस मौके पर बुलायी गयी मोके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के समझाने व ट्रक चालक के विरुद्ध कार्यवाही के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ ।

जौनपुर में स्कूल जा रहे सगे भाई-बहन की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया  हंगामा, लगाया जाम जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नरायनडीह गांव के निकट शुक्रवार की सुबह पढ़ने जा रहे भाई-बहन की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को दौड़ाकर पकड़ लिया | नरायनडीह गांव निवासी अनिल धुरिया की पुत्री नेहा (12) अपने भाई रोहित (8) को साइकिल पर बैठाकर स्कूल जा रही थी। गांव के निकट ही प्रयागराज से जौनपुर जा रहे ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से कुचल जाने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई |मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया, 2 मासूम बच्‍चों की कुचलकर मौत होने से गांव में मातम का माहौल है |

मिर्जापुर के नरायनपुर में ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत ट्रक व ड्राइवर पुलिस हिरासत में