आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर से जुड़ा एक नया ऑडियो जारी किया गया है। इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की लिखी हुई स्टेटमेंट को उसके प्रवक्ता सैफुल्लाह ने पढ़ा है। इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया है।
पिछले काफी समय से जैश-ए-मोहम्मद हर बुधवार को एक ऑडियो जारी करता है। इस बार भी आतंकी संगठन की ओर एक ऑडियो जारी किया गया है। इस ऑडियो में आतंकी मसूद अजहर की जुड़े स्टेटमेंट को पढ़ते हुए कहा गया है कि मैं अभी जिंदा हूं। पूरी दुनिया में मेरे मरने की खबर चल रही है। मालूम नहीं जब ये ऑडियो आप तक पहुंचेगा, मैं उस वक्त तक जिंदा रहूंगा या नहीं।
मसूद अजहर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी चेताया।हुक्मरानों को चाहिए कि वो जिस तरह से लिबरल्स को झेल रहे हैं वैसे ही अल्लाह ताला के वफादारों को भी बर्दाश्त करें। जो आलमी मुल्क दबाव डाल रहे हैं उन्हे बताएं कि हमारा मुल्क हॉलीवुड या बॉलीवुड का स्टूडियो नहीं है कि तुम्हे यहां सिर्फ लिबरल्स नजर आए। यहां हर तरह के लोग नजर आएंगे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-