September 26, 2026

जेल में पहुंचा कोरोना, तीन कैदी पॉजिटिव-

Spread the love

जेल में पहुंचा कोरोना, तीन कैदी पॉजिटिवl

 

 

लखनऊ। तीसरी लहर में कोरोना वायरस अब जेल तक पहुंच गया है। आदर्श कारागार के तीन कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जेल प्रशासन ने इन तीनों कैदियों को आइसोलेट करा दिया है। जेल अस्पताल के डॉ. हेमंत कुमार, फार्मासिस्ट केसरी नन्दन की देखरेख में इलाज चल रहा है। जेलर सीपी त्रिपाठी के मुताबिक कैदियों को मामूली जुकाम, खांसी और बुखार के लक्षण हैं। आदर्श जेल करीब 32 कैदी एक माह के गृह अवकाश पर अपने-अपने घरों को गए थे। जेल में लौटने पर इनकी जांच कराई गई। इसमें तीन कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, जिला जेल में 200 से ज्यादा बन्दियों की कोरोना जांच कराई गई है, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं है।