May 27, 2026

जेई रवि प्रकाश व सुपरवाइजर के संरक्षण के चलते आवासीय भवनों में हो रहा व्यवसायिक निर्माण- अजय मिश्रा

Spread the love

जेई रवि प्रकाश व सुपरवाइजर के संरक्षण के चलते आवासीय भवनों में हो रहा व्यवसायिक निर्माण,

 

लखनऊ-लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए, अवर अभियंता रवि प्रकाश यादव शहर की नियम विरुद्ध विभिन्न प्रवर्तन जोन मे तैनाती के बाद प्रवर्तन-1 में तैनाती पाते ही अनेको बन्द पड़े अवैध अवैध निर्माणों मे निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया है वही अनेकों सील अवैध निर्माणों को अध्यासित करवाया जा रहा है,प्रभावशाली श्री यादव व मातहत तैनात सुपरवाइजर/पत्रवाहक राजेश पाण्डेय के द्वारा विशेष खंड के आवासीय भूखंड में बहुमंजिला निर्माण खुलेआम करवाया जा रहा है,प्रभावशाली जेई श्री यादव के क्षेत्र की एक संक्षिप्त बानगी है,बताया जा रहा है कि प्रभावशाली अवर अभियंता रवि प्रकाश यादव व मातहत सुपरवाइजर राजेश पाण्डेय नियम विरुद्ध निर्माण को पूर्व करवाने से लेकर अध्यासित का भी ठेका तक लिया जाता है।प्रवर्तन में तैनात अवैध निर्माणों के हिमायती शातिर अवर अभियंताओं के द्वारा उत्तर प्रदेश नगर नियोजन 1973 की धारा 27 (1) व 28 (1) नोटिस जारी करने के बाद वाद प्राधिकारी न्यायालय में विचाराधीन होने की आड़ में बाद अवैध निर्माण को पूर्ण करवा देते हैं, वही अपने दायित्वों का निर्वहन न करने वाले विहित प्राधिकारी के द्वारा नियम विरुद्ध हो रहे अवैध निर्माण का वाद विचाराधीन करके नियम विरुद्ध निर्माण को अध्यासित तक करवा देते हैं-?

 

विहित प्राधिकारी की तैनाती होते ही आवासीय भवन में खुल गया अस्पताल।