October 4, 2026

जू में घूमने आए लोगों को उस वक्त एक खतरनाक मुश्किल का सामना करना पड़ा जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

जू में घूमने आए लोगों को उस वक्त एक खतरनाक मुश्किल का सामना करना पड़ा जब मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया गया है कि आज जब जू घूमने लोग आए हुए थे तभी अचानक वहां पर बहुत सारी मधुमक्खियां आ गई और लोगों के ऊपर हमला बोल दिया।अचानक मधुमक्खी के हमले से चिड़ियाघर घूमने आए लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी जू प्रशासन और कर्मचारियों को दी।जू घूमने आए लोगों पर मधुमक्खी के हमले में जहां कई लोग उसके डंको का शिकार बने तो वहीं दूसरी तरफ छोटे-छोटे बच्चे भी महफूज नहीं रह पाए। बच्चों को भी मधुमक्खी ने अपना शिकार बनाया। जिससे अचानक ही लोगों में हड़कंप मचा लोगों के हाथों में जो भी कपड़ा आया उससे वह लोग मधुमक्खी को भगाते हुए दिखाई पड़े। मौके पर जू के कर्मचारियों ने पहुंचकर जू के उस हिस्से को खाली कराया जिस हिस्से में मधुमक्खी के झुंड ने लोगों के ऊपर हमला किया।लोगों की माने तो उनका कहना था किसी ने शरारत में मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर दे मारा जिसके बाद मधुमक्खियों ने चिड़ियाघर घूमने आए लोगों को अपना शिकार बनाते हुए उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते हुए भी चिड़ियाघर में नजर आए। कुछ माँ ओ ने अपने बच्चों को अपने आंचल में छुपा लिया ताकि मधुमक्खी उनको अपना शिकार ना बना पाए।जू प्रशासन ने तुरंत मधुमक्खियों के हमले से लोगों को बचाने के लिए चिड़ियाघर को खाली करवाया। साथ ही इस बात का पता लगाने में भी जुट गए कि आखिर मधुमक्खियों के छत्ते पर शरारत के तौर पर किस ने पत्थर मारा था। फिलहाल बताया गया है कि मधुमक्खियों के हमने में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। समय रहते ही सभी लोग चिड़िया घर से बाहर आ गए। लेकिन यह जरूर रहा था कुछ लोग इसका शिकार जरूर हुए हैं जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं।