September 14, 2026

जुआरियो की गाड़ी पुलिस ने की बरामद -दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर*

वाराणसी/चोलापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत विगत दिनों एक विद्यालय में चोरी करने का प्रयास किया गया था जिसकी खबर प्रमुखता से चलाया गया था वही जानकारों के मुताबिक विद्यालय में गजडियो और जुआरियो का अड्डा बना हुआ है वही रास्ते में आने जाने वाले औरतों लड़कियों के ऊपर छींटाकशी भी नशेडियो के द्वारा किया जाता है और उन्हीं के द्वारा विद्यालय परिसर में चोरी करने का भी प्रयास किया गया था जिसकी सूचना चौकी इंचार्ज मुन्नी लाल कनौजिया को खबर और प्रधानाचार्य के द्वारा मिली जिस पर चौकी इंचार्ज ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए विद्यालय पर प्रधानाचार्य व ग्राम प्रधान के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए और फैंटम के द्वारा क्षेत्र में गस्त को बढ़ा दिया गया जिस पर की उसी क्षेत्र से सटे राजापुर प्राथमिक विद्यालय पर जुआ खेलने व गांजा पीने की सूचना शुक्रवार को फैंटम को मिली पुलिस को देखते ही गजडियो ने बाउंड्री डाककर वहां से फरार हो गए लेकिन मौके पर उनकी गाड़ी को चोलापुर के फैंटम दस्ते सवार कांस्टेबल राम कुमार सिंह व कांस्टेबल संतोष कुमार ने बरामद कर लिया और टोचन करके चौकी पर ले आये वही पुलिस के द्वारा इस कार्यवाही से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल हो गया है ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी है कि अगर पुलिस की इसी तरह कार्रवाई होती रही तो विद्यालय परिसर में जुआ और गजेडि का जो जमावड़ा लगता था वह अब नहीं लगेगा अब देखने की बात यह है कि पकड़े गए गाड़ी के निशानदेही पर गोसाईपुर चौकी इंचार्ज के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज किया गया।