May 8, 2026

जिले में अब तक लगभग 7 लाख लोगों का थर्मल

Spread the love

वाराणसी/दिनांक 22 जून, *जिले में अब तक लगभग 7 लाख लोगों का थर्मल स्कैनिंग कराया गया*

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जनपद में मोबाइल वार्ड फ्लू क्लीनिक/डोर स्टेप स्क्रीनिंग का कार्य चिकित्सकीय दलों द्वारा किया जा रहा है जिसमें थर्मल स्कैनिंग भी की जा रही है। आज वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र के 08 ब्लाकों में विलेज फ्लू क्लीनिक/डोर स्टेप स्क्रीनिंग चिकित्सकीय दल का संचालन किया जा रहा है जिसमें आज 18 चिकित्सकीय टीमों द्वारा 1577 मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र में मोबाईल विलेज फ्लू क्लीनिक के माध्यम से 207187 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गयी। जिसमें आज 22 सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण वाले रोगी पाये गये। आज 01 व्यक्ति को सैम्पल हेतु सन्दर्भित किया गया। विलेज मोबाईल फ्लू क्लीनिक के माध्यम से अब तक 444 मरीजों को सैम्पलिंग हेतु सन्दर्भित किया गया है।
वाराणसी जनपद के क्षेत्रान्तर्गत आज 4600 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी। अब तक एल0बी0एस0 एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, मठों, आश्रमों, शहरी एवं ग्रामीण विभिन्न स्थानों तथा विदेशी यात्रियों, सहित कुल 688379 व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग की गयी है। वर्तमान में विभिन्न सरकारी सेन्टरों पर सरकारी कोरोनटाइन में 02 व्यक्ति है। वर्तमान में सर सुन्दर लाल चिकित्सालय बी0एच0यू0 के मेडिकल कोरोनटाइन में 33 व्यक्ति भर्ती है। पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के आइसोलेसन वार्ड में 46 कोरोना पाजीटिव मरीज भर्ती है। ई0एस0आई0सी0 के आइसोलेशन में 14 पाजीटिव मरीज भर्ती हैं। आयुर्वेद महाविद्यालय में 09 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, तथा बी0एच0यू0 में 16 मरीज भर्ती है। जनपद में आज कुल 260 सैम्पल कलेक्ट किये गये। आज बी0एच0यू0 लैब से 226 सैम्पल के परिणाम प्राप्त हुए। जिसमें 08 नये कोरोना पाजीटिव केस सामने आये हैं, तथा कल देर रात प्राप्त 16 परिणाम में 03 कोरोना पाजिटीव केस सामने आये थे। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या-343 हो गयी है। 235 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या-95 है। अब तक 9288 सैम्पल जनपद वाराणसी में लिये जा चुके हैं जिसमें से 8920 सैम्पल का परिणाम प्राप्त हो चुका है। 368 सैम्पल का परिणाम आना अभी शेष है। प्राप्त परिणामों में 8577 परिणाम निगेटिव एवं 343 परिणाम पाजीटिव है। फ्लू पीडि़त एवं कोरोना संक्रमण से मिलते जुलते लक्षण वाले व्यक्तियों के लिये अब ई0एस0आई0 हास्पिटल पाण्डेयपुर में अलग से आठ-आठ घण्टों के तीन सिफ्ट में 24 घण्टे ओ0पी0डी0 संचालित की जा रही है, जिसमें चिकित्कीय परामर्श तथा दवायें दी जा रही है। प्रातः 08 से 04 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श पर जॉच हेतु नमूना भी लिया जा रहा है। जनपद के अन्य राजकीय चिकित्सालयों में भी फ्लू के लिये अलग से कक्ष अथवा कार्नर स्थापित करते हुये अलग से ओ0पी0डी0 संचालित की जा रही है। आज स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं अग्निशमन विभाग द्वारा हॉट स्पाट क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में हाइपो क्लोराइड, ब्लीचिंग एवं एण्टीलार्वा का छिड़काव किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 10 स्थानों पर एण्टीलार्वा स्प्रे, 23 स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड स्प्रे कराया गया। अब तक 1159 स्थानों पर एण्टीलार्वा स्प्रे, 2450 स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड स्प्रे तथा 106 स्थानों पर फॉगिंग करायी गयी है।