April 17, 2026

जिला समाहरणालय के सभागार में रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित- सुशील झा

Spread the love

सूचना भवन दुमका

– – – – – – – – – – – – –

जिला जनसंपर्क कार्या0, दुमका

प्रे0वि0/1133/16.9.21

– – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

*जिला समाहरणालय के सभागार में रोड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित*

⏸ जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी की समीक्षा की अध्यक्षता करते हुए सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उपायुक्त द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई ।

⏸ जिला उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि “अगर किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है अथवा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सो जाता है , तो सरकार द्वारा निर्धारित राहत राशि उनके परिवार को ससमय दिलाने का दायित्व निभाएँ ।”

⏸ जिले के इंडोर स्टेडियम, नगरपालिका चौक और ए.एन.काॅलेज के पास जरूरी स्पीड-ब्रेकर बनाए जाएं । पार्किंग निषेध वाले स्थान पर पार्किग करते पाए जानेवालों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाय । आमजनों को यात्रा करने में कोई कठिनाई न हो , इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को हरसंभव सुदृढ़ किया जाय ।शहर में चल रहे ऑटो में ‘सेफ्टी राॅड’ हर हाल में लगा हुआ होना चाहिए । नगर परिषद क्षेत्र में सड़क के किनारे गिट्टी या बालू रखनेवाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाय । जिले के सभी वैसे ट्रैक्टर-मालिकों की सूची बनाई जाय , जिनके पास ट्राॅली के साथ ट्रैक्टर उपलब्ध है ।

दुमका उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा के लिए और अन्य कई जरूरी सुझाव दिए ।

 

सुशील झा