April 20, 2026

जिला बदर अपराधी सुनील साहनी पुत्र अभिराज साहनी के घर पर की गई मुनादी व नोटिस चस्पा किया गया-

Spread the love

*जिला बदर अपराधी सुनील साहनी पुत्र अभिराज साहनी के घर पर की गई मुनादी व नोटिस चस्पा किया गया, जिला बदर अभियुक्त को गोरखपुर जनपद में 6 माह तक प्रवेश नहीं करना है ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान अपराध व अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 28.02.2022 को थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत माननीय न्यायालय जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर द्वारा घोषित जिला बदर अभियुक्त सुनील साहनी पुत्र अभिराज साहनी निवासी भगवानपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के घर पर माननीय जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर द्वारा जारी नोटिस को चस्पा करते हुए जनपद देवरिया कोतवाली में छह माह निवास हेतु मुनादी कराई गई ।