May 31, 2026

जिला प्रशासन के लापरवाही से एक ऊंट की गई जान-

Spread the love

*जिला प्रशासन के लापरवाही से एक ऊंट की गई जान*

रामनगर में पकड़े गए वध के लिए ले जाया जा रहा 16 ऊंट जोकि पिछले महीने पकड़े गए थे पुलिस अभिरक्षा में एक माह से रखे गए थे उनके खानपान और दवा इलाज का जिला प्रशासन जो दावा कर रही थी और कह रही थी कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और राजस्थान के अलावा यहां के माहौल में भी रह सकते हैं ये कह के अपना पल्ला झाड़ लिया

कोर्ट का आदेश जोकि 8 जुलाई को हमारे वाराणसी के डीएम के लिए दिया गया था जिन्हें 16 जुलाई तक हर हालत में राजस्थान के सिरोही पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था लेकिन जिला प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही के कारण कोर्ट का आदेश तो छोड़िए एक ऊंट को आज अपनी जान गवा कर चुकानी पड़ गई

मजेदार बात यह भी है कि डीएम साहब अदालत के आदेश के विरुद्ध एक अर्जी भी दिया है जिसकी अभी वैधानिक मान्यता नहीं मिली है