जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुण्डेरा मण्डी स्थित ईवीएम वेअर हाउस का निरीक्षण करते हुए मतगणना के लिए की जाने वाली तैयारियों का भी लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने मंगलवार को मुण्डेरा मण्डी स्थित ईवीएम वेअर हाउस के चारो तरफ निरीक्षण तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिगत व्यवस्था चुस्त दुरूस्त पायी गयी। तत्पश्चात मुण्डेरा मण्डी में स्थित मतगणना स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण किया। मतगणना हेतु की जाने वाली तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थायें समय से कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूमों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-