May 8, 2026

जिला जौनपुर में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Spread the love

जौनपुर : जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद के लिए दुखद समाचार है कि जनपद में दो कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए ।बता दे कि 16 लोग ऐसे चिन्हित किए गए थे जो बड़ी मस्जिद में रह रहे थे और निजामुद्दीन दिल्ली की जमात में शामिल होकर के जौनपुर महामना एक्सप्रेस से 14 मार्च को आए थे। इन 16 लोगों में 14 बांग्लादेश के थे एक पश्चिम बंगाल का था और एक रांची का था।

सभी 16 लोगों की रिपोर्ट आ गई है जिसमें 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एक बांग्लादेशी है इस्माइल हुसैन जिनकी उम्र लगभग 21 वर्ष दूसरे यासीन अंसारी यह रांची के रहने वाले उम्र लगभग 68 साल है जिनके पॉजिटिव रिपोर्ट आई है ।उनको जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज प्रारंभ कर दिया गया है।

जनता से अपील है कि इस संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इसका सभी लोग पालन करें जिससे संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैल न सकें ।लाकडाउन का कड़ाई से पालन करें।घरों से अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले किसी अन्य को स्पर्श ना करें और ना ही कोई आप को स्पर्श करें ।थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपने हाथों को धोते रहें सैनटाइज करते रहें।यह सुनिश्चित करना हम सबका दायित्व है। और ऐसा करके हम संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं।