June 13, 2026

जिला चिकित्सालय कर्मियों ने की महिला पत्रकार के साथ अभद्रता-

Spread the love

*जिला चिकित्सालय कर्मियों ने की महिला पत्रकार के साथ अभद्रता*

 

 

*14 वर्ष से जमे जिला अस्पताल में सीएमएस आरपी मिश्रा ट्रांसफर नीति के विरुद्ध*

 

 

 

*सीएमएस की लापरवाही से नहीं बैठते अपने कक्ष पर समय पर जिला अस्पताल के डॉक्टर*

 

 

 

*जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ हमेशा रहते हैं छुट्टी पर*

 

 

 

*महोबा । जनपद के जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नही ले रही है और अगर कोई इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो अस्पताल कर्मी उसके साथ अभद्रता करने से भी नही चूकते । ताजा मामले में जिला अस्पताल में पैसे लेकर अल्ट्रासाउण्ड करने का मामला प्रकाश में आया है । इसकी शिकायत मिलने पर महिला पत्रकार सीता पाल मौके पर हकीकत जानने के लिए पहुंची जहां उन्होंने पाया कि अल्ट्रासाउण्ड कराने वाले मरीजों की लाइनें लगी हुई हैं परन्तु अल्ट्रासाउण्ड करने वाले डॉक्टर समय से नही पहुंचे है । वहां मौजूद तीमारदारों ने पत्रकार को अवगत कराया कि अल्ट्रासाउण्ड कक्ष में मौजूद स्टॉफ सौ रूपये से लेकर दो सौ रूपये तक का चाय पानी का खर्चा पर्चा ऊपर करने के लिए मांगते है जिससे डॉक्टर के आने पर उनका अल्ट्रासाउण्ड पहले हो जाए । जब महिला पत्रकार इन सभी बातों एवं तथ्यों का वीडियों बनाने लगी तो वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मी माया और रानी ने उसके साथ अभद्रता कर मोबाइल छीन लिया । जिसकी लिखित शिकायत पत्रकार द्वारा मुख्य चिकित्साधीक्षक से की गई है जिसमें पत्रकार सीता पाल ने दोनों महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए अल्ट्रासाउण्ड कक्ष को निर्धारित समय पर खोलने , सभी के परीक्षण की व्यवस्था कराने तथा अल्ट्रासाउण्ड के नाम पर धन की उगाही न करने की मांग की है*

✒️