प्रयागराज- जिला कचहरी के अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगी, प्रयागराज में केस दर्ज_____
प्रयागराज- प्रयागराज में जिला कचहरी के अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह से पांच लाख रूपये की रंगदारी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने शहर के कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर झारखंड के रहने वाले जाकिर हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है|
काम-धंधा करने के लिए आराेपित ने रुपये लिया था, वापस नहीं किया : अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जाकिर हुसैन करीब पांच वर्ष पहले उनके चैंबर में आता-जाता था। इस दौरान उनकी जान पहचान जाकिर हुसैन से हो गई। इधर कुछ समय पहले जाकिर हुसैन ने उनसे कहा कि वह नागपुर में कोई धंधा करना चाहता है इसलिए दो लाख रुपये चाहिए। जिस पर उसे पौने दो लाख रुपये दिए। इसके बाद जाकिर हुसैन ने फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले वह उन्हें कचहरी रोड पर मिला और पांच लाख रुपये मांगे। इन्कार करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। थाना प्रभारी कर्नलगंज फिरोज का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता को गोली मारने की धमकी____
पिता-पुत्र पर केस : इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ता अनिल कुमार ओझा को मोबाइल पर गोली मारने की धमकी मिली है। उन्होंने जार्जटाउन थाने में सद्दाम और उसके पिता अलीहसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अभियुक्त लोनी देहात, लोनी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।
यह है मामला : किदवईनगर अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार का आरोप है कि मार्च 2022 में गाजियाबाद से अधिवक्ता वीपी सिंह व अलीहसन उनके पास आए। अलीहसन ने बेटे सद्दाम की जमानत कराने के लिए उन्हें अपना अधिवक्ता नियुक्त किया और 50 हजार रुपये फीस देने को कहा। कुछ दिन बाद अलीहसन ने 10 हजार रुपये एकाउंट में डाल दिया, लेकिन बाकी पैसा नहीं दिया। इस बीच अनिल कुमार ने सद्दाम की जमानत करवा दी। बेटे को जमानत मिलने के बाद वह बाकी पैसा देने में हीलाहवाली करने लगा। यह भी आरोप है कि पांच जून 2022 को फोन करने पर सद्दाम ने काल रिसीव की और गाली-गलौज करने लगा। धमकाया कि पैसा नहीं देगा और गाजियाबाद आने पर गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।
शराब माफिया की सम्पत्ति को प्रशासन ने किया सीज____
अंतू थाना क्षेत्र के किठावर निवासी भीमसेन सिंह राजू पर अवैध शराब के कारोबार के आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत है। अमेठी कोतवाली में उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। अमेठी में दर्ज गैंगेस्टर के मुकदमें में रविवार को अमेठी कोतवाल, सीओ व एसडीएम के साथ एसडीएम सदर, सीओ सिटी व अंतू थाने की पुलिस राजू सिंह के किठावर स्थित घर पहुंची। पुलिस ने यहां उनके घर की संपत्ति को सीज करते हुए प्रशासन का ताला लगा कर घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा की है। प्रशासन की इस कार्यवाई से हडकंप मचा हुआ है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-