April 16, 2026

जिला उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिता की घोषणा- सुशील झा

Spread the love

दुमका :-(झारखंड)

============

 

*जिला उपायुक्त द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु प्रतियोगिता की घोषणा*

 

🚸 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित होनेवाली “राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता” में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार की हुई घोषणा ।

🚸 राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता” की हुई शुरुआत ।

🚸 “मेरा मत मेरा भविष्य है — एक वोट की शक्ति” इस प्रकार के निर्धारित थीम के साथ हर एक मत के महत्व को विभिन्न रचनात्मक माध्यमों से समझाने के उद्देश्य से आयोजित होनेवाली इस प्रतियोगिता में लोगों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के साथ-साथ उनकी सक्रिय सहभागिता से लोकतंत्र को मजबूत करने का होगा प्रयास ।

🚸 सभी आयुवर्ग के लोगों के लिए आयोजित होनेवाली यह प्रतियोगिता, मत के महत्व को प्रदर्शित करनेवाले विचारों एवं सामग्रियों को प्रदर्शित करने का बनेगा माध्यम ।

🚸 प्रतियोगिता का थीम होगा–“एक वोट की शक्ति”

प्रतियोगिता की 5 कोटि :-

क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो निर्माण प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता ।

🚸 प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की कोटि के साथ अपने नाम की प्रविष्टि को voter-contest@eci.gov.in पर करना होगा ईमेल । एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों को वेबसाईट– ecisveep.nic.in/contest rFkk voterawarnesscontest.in पर कराना होगा निबंधन ।

🚸 प्रतिभागियों द्वारा अपनी सभी प्रविष्टियाँ दिनांक 15-3-22 तक ईमेल आई.डी.– voter-contest@eci.gov.in पर भेजी जा सकती है

🚸 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने आमजनों की जानकारी के लिए जारी की सूचना

 

 

सुशील झा

(S-17F22PKP8)