जिला अधिकारी ने जनपद में ई-पास निर्गत करने हेतु नोडल, सहायक नोडल अधिकारी एवं ई-पास सहायक को किया नामित
—————–
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने कोविड-19 की द्वितीय लहर के कारण घोषित लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति हेतु जनपद में ई-पास निर्गत करने हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी व ई-पास सहायक को नामित कर दिया है। जनपद में ई-पास निर्गत करने हेतु नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य 9454417591, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता 9454417891 तथा ई-पास सहायक के रूप में एनआईसी के ईडीएम पुष्पेन्द्र यादव 8922870010, एनआईसी के डीआईओ अनिल कुमार 8787046701 व कलेक्ट्रेट के दैवी आपदा सहायक महादेव 9450959936 को नामित किया है। ई-पास की ई-मेल आईडी epass.pratapgarh@gmail.com है।
——————-
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-