September 29, 2026

Ft

जिलाधिकारी सहित वाराणसी के वरिष्ट अधिकारियो ने गंगा यात्रा कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया

Spread the love

वाराणसी जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुल्गी सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा के कार्यक्रमों के आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान राजघाट, डोमरी, सूज़ाबाद तथा गंगा पार तट पर व कछुआ सेंचुरी के आसपास उपलब्ध जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया।  गंगा यात्रा के दौरान जनसभा का आयोजन किया जाना है तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन में भाग लेने वाले जन समूह के सुगम आवागमन तथा गाड़ियों के व्यवस्थित पार्किंग की भूमि पर भी मंथन किया गया।