प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 13 सितम्बर 2021
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में आलू निकासी शीतगृह स्वामियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई । जनपद में 16 शीतगृह संचालित है पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 36 प्रतिशत आलू निकासी हुई है । शीतगृह स्वामियों द्वारा बताया गया कि शीतगृहों का आलू, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में बिक्री हेतु भेजा जाता है । आलू उत्पादन अधिक होने के कारण और कोरोना महामारी में खपत कम होने से समस्याएं आ रहीं है । जनपद के 16 समस्त शीतगृहों में 396235 मी0 टन आलू भंडारण की क्षमता है ।
जिलाधिकारी ने कहा की छोड़े, बड़े किसानो से समन्वय बनाकर आलू की निकासी करायी जाए ।
शीतगृह स्वामी नारायण गुप्ता साधु शीतगृह राधानगर ने बताया कि वाहन के आने जाने में दिक्कतें आ रही है के संबंध में जिला उद्यान अधिकारी ने निर्देश दिए कि पर्ची/टोकन का प्रारूप छपवाकर शीतगृह जाने वाले वाहनों को दिया जाय ताकि निकासी में दिक्कत न आये । इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह यादव, शीतगृह स्वामी उदय शीतगृह एंड आइस प्लांट यूनिट-1, शंकर वरदानी शीतगृह प्रा0लि0, गोपाल शीतगृह, फतेहपुर शीतगृह स्टोरेज आदि उपस्थित रहे ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-