वाराणसी/दिनांक 02 अक्टूबर, 2022 (सू0वि0)
*जिलाधिकारी ने 45वीं यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित*
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को कैम्प कार्यालय में नई दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेन्ज पर आयोजित 45वीं यू पी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया।
जिला रायफल क्लब वाराणसी के निशानेबाजों ने व्यक्तिगत कुल 9 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल व 8 ब्रॉन्ज मेडल और टीम कुल 7 टीम गोल्ड मेडल, 3 टीम सिल्वर मेडल व टीम 3 ब्रॉन्ज मेडल कुल 37 मेडल प्राप्त किये।
कार्यक्रम में पंकज श्रीवास्तव प्रान्त अध्यक्ष क्रीड़ा भारती, काशी प्रान्त/सदस्य एथलीट कमेटी यूपीएसआरए, जगदीप मधोक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, यूपीएसआरए, आनन्द सिंह संयुक्त सचिव यूपीएसआए, राष्ट्रीय निशानेबाज विशाल विश्वकर्मा, शशांक त्रिपाठी, सत्यम सिंह, सूर्यदीप सिंह, आकाशदीप सिंह आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहें।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ