*जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आयी शौचालय निर्माण में धांधली*
*VARANASI*
⚡शौचालय निर्माण में 1 सप्ताह में सुधार ना होने पर गंभीर खामियाजा भुगतने की चेतावनी
⚡वाराणसी. जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को विकास खंड बड़ागांव के ग्राम पुरा रघुनाथपुर तथा बसनी में बन रहे शौचालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निकीक्षण के दौरान पाया कि शौचालय निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिसके बाद गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। साथ ही शौचालय निर्माण में लापरवाही के लिए उन्होंने पुरा रघुनाथपुर के ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही निरीक्षम के दौरान यह भी सामने आया कि पुरा रघुनाथपुर में 761 शौचालय की धनराशि भेजे जाने के बावजूद अभी महज 294 शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिलाधिकारी ने बाकी शौचालयों का निर्माण मानक के अनुरूप जल्द से जल्द करने का आदेश दिया।
⚡इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बड़ागांव ब्लाक के ग्राम बसनी में भी शौचालय निर्माण के कार्य में ग्राम प्रधान, सचिव व स्वच्छता ग्रही द्वारा की जा रही घोर अनियमितता पकड़ी। ग्राम बसनी में 810 शौचालय निर्माण के बाबत भेजे गए धनराशि के सापेक्ष अब तक केवल 394 शौचालय ही बनवाए गए। वह भी गुणवत्ता के विपरीत। गांव में ग्राम प्रधान व स्वच्छता ग्रही की मिलीभगत से शौचालय निर्माण मानक के विपरीत कराने तथा वित्तीय अनियमितता करने पर कड़ी फटकार लगायी।
⚡उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे थाने पर बैठा कर उससे शपथ पत्र भरवाया तथा 1 सप्ताह की नोटिस भी दी गई। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 1 सप्ताह में शौचालय निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। ग्राम बसनी के सचिव को भी नोटिस देने का निर्देश देते हुए फटकार लगाई कि किसी भी दशा में गुणवत्ता से समझौता तथा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं किया गया तो बख्शा नहीं जाएगा।

⚡रिपोर्टर :सतीश कुमार

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza