वाराणसी/दिनाक 29 मार्च, 2023 (सू0वि0)
*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में G 20 की तैयारियों से संबंधित बैठक संपन्न*
*नगर निगम अपने सभी कार्य 10 अप्रैल एवं पीडब्ल्यूडी अपने सभी कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कराये-डीएम*
वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कैंप कार्यालय पर बैठक कर G 20 की तैयारियों से संबंधित अब तक की प्रगति का जायजा लिया एवं सभी संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य त्वरित गति से कराने का निर्देश दिया। सांस्कृतिक अधिकारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट एवं होटल पर आगमन के दौरान अतिथियों के रूट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ले।सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्थल एवं कलाकारों की लिस्ट तैयार कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी गाइड एवं लाइजनिग अधिकारियों एवं गाइड को अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया जाय एवं सभी के पास वाराणसी के सभी बेसिक बिंदुओं की जानकारी अवश्य हो।शहर के सौंदर्यीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष जाहिर करते हुए विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम को अपने सभी कार्य 10 अप्रैल एवं पीडब्ल्यूडी को सभी कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।सभी पर्यटन स्थलों की साफ सफाई, लाइटिंग, लाइट एंड साउंड शो एवं क्रूस आदि की व्यवस्था ससमय कर लिया जाए। शहर में ऐतिहासिक,सांस्कृतिक महत्व वाली इमारतों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था कराई जाए।इसके साथ ही पर्यटन स्थलों से अतिक्रमण हटा कर सौंदर्यीकरण कराया जाए।
बैठक में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष अभिषेक गोयल, नगर आयुक्त शिपु गिरी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, एडीएम सिटी गुलाब चंद्र,एडीएम प्रोटोकॉल बच्चू लाल एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ