*जालोर में सेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा, जोधपुर से भरी थी उड़ान*
*_शाम करीब 4.30 बजे के समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे इमरजेंसी में खेत में उतारना पड़ा।_*
*_जोधपुर से आबू रोड़ जा रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण जालोर जिले के पादरली गांव के एक खेत में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जोधपुर से सेना का हेलिकॉप्टर आबूरोड़ के लिए जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 बजे के समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसे इमरजेंसी में खेत में उतारना पड़ा।_*
*_जिले के पादरली गांव के कुइया सिंह पुत्र केसर सिंह राजपूत के खेत में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई। खेत मे गेहूं की बुवाई की हुई है। पायलट ने हेलिकॉप्टर की सुरक्षित रूप से लैंडिंग खेत कराई। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 3 लोग बैठे थे। लैंडिंग के बाद तकनीकी अधिकारियों को सूचित किया। खेत में हेलिकॉप्टर उतरने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ गई, लेकिन पायलट के कहने पर सभी लोग वहां से चले गए। तकनीकी खराबी के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। देर शाम तक भी हेलिकॉप्टर खेत में मौजूद है।_*

More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
रानीगांव में मगरी माताजी मां अम्बे चामुंडा माताजी का भव्य मेला संम्पन्न – विजय परमार
राजस्थान के बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र-