दुमका:-(झारखंड)
*जामा के पलासी पंचायत में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित*
🔹️ दुमका के जामा प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के बारापलासी मध्य विद्यालय परिसर में गुरूवार(16.12.21) को “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
🔹️ कार्यक्रम मे बी.डी.ओ. सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा सभी विभागों के स्टाॅल लगवाकर लोगों से प्राप्त किए गए आवेदन
🔹️ कुल प्राप्त 542आवेदनों में सबसे ज्यादा आवेदन के रूप में प्रधानमंत्री आवास के 285 तथा अन्य आवेदनों मे पेशन , श्रम कार्ड, आपूर्ति, चापाकल , जाॅब कार्ड आदि के आवेदन प्राप्त हुए
🔹️ शिविर में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा लगाए स्टाॅल में छः माह से उपर के बच्चे को खीर खिलाकर मुंहजूठी का रस्म करवाया गया । और साथ में शिविर में आयी गर्भवती महिलाओं को फलों का डलिया देकर गोदभराई का रस्म भी निभाई गई ।
🔹️ मौके पर उप प्रमुख इंद्रकांत यादव , बी.पी.ओ. पवन कुमार, पंचायत सचिव मानिकचंद सेन , रोजगार सेवक संगीता सोरेन के अलावे अन्य कर्मी व सैकड़ों लाभुक थे उपस्थित ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-