कोरोना अपडेट: वाराणसी में COVID-19 विस्फोट, जानें किन इलाकों में पहुंचा संक्रमण
वाराणसी। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं वाराणसी में भी प्रतिदिन कोरोना से संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां हर रोज नए मरीजों का मिलना बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक आई रिपोर्ट में 20 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं शाम को आई रिपोर्ट में 51 नए मामलों की पुष्टि हई है। शुक्रवार को वाराणसी में पाए गए संक्रमितों की संख्या 71 हो गयी है। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। वही ठीक हो जाने के बाद 14 लोगों को अस्पताल से घर भी भेजा गया है। वाराणसी में इस खतरनाक बीमारी से अबतक कुल 31 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1118 हो गया है। जबकि 513 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घरों के लिए डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 574 है।
More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ