*जाति जनगणना करने से कतरा रही है बीजेपी* – डॉ राजपाल कश्यप*
हरहुआ – विकाश खण्ड के हरहुआ व्यास बाग हनुमान मंदिर भेलखा तरना के सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप जी द्वारा प्रदेशव्यापी ‘जातीय जनगणना’ संगोष्ठी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
जिसके मुख्य अतिथि के रूप संगोष्ठी के विषय ‘जातीय जनगणना’ पर जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि देश व प्रदेश में पिछड़े, वंचित समाज का भला या उनको अधिकार कैसे प्राप्त हो सकता है जब जातियों के लोगों की कितनी संख्या है ये ही नहीं पता है, भाजपा सरकार विपक्ष में रहते समय जातीय जनगणना कराने का भरोसा देती है और सरकार बनते ही जातीय जनगणना को भूल जाती है 1931 की जनगणना के आधार पर ओबीसी की संख्या 52 प्रतिशत मानते हुए मंडल आयोग की आरक्षण सहित अन्य संतुति की थी स्वयं मंडल आयोग ने जाति जनगणना की आवश्यकता पर बल दिया था। वही आरक्षण को समाज और देश हित में सही तरीके से लागू करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा कई बार जातियों के आंकड़ों की मांग की गई।
लेकिन आज तक बीजेपी सरकार जाति जनगणना ना करा सकी, पूरे देश में शोषित, कमजोर ,अति पिछड़ों के साथ अन्याय कर रही है और खासतौर पर जो जातियां इस देश में अपने अधिकार व सम्मान और शिक्षा से बहुत पीछे छूट गई है जैसे- बिंद, माली, काछी, कश्यप,पाल, धनगर, गडरिया, कुमार, लोहार बढ़ाई, निषाद, माली, लोधी, कुशवाहा, राठौर, राजभर, कुर्मी, नाई, चौरसिया इस प्रकार की बहुत सारी जातियां जो कि सदैव किसी भी प्रकार का ना तो शासकीय ना प्रशासनिक ओर न ही शैक्षणिक अधिकार प्राप्त कर सकी ओर यह भी पता नहीं कि देश- प्रदेश में इनकी कितनी संख्या है
लेकिन आज तक बीजेपी ने इनके कंधों पर अपनी सियासी बंदूक रखकर चलाई है इसलिए समाजवादियों की पुरानी मांग रही है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी हों।
जिसको लेकर लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी विधानसभा व संसद में मुददा उठाते रहे है, जाति जनगणना को सपा के चुनावी घोषणा पत्र में भी मुख्य रूप से शामिल किया है लेकिन बीजेपी सरकार ने आज तक जाति जनगणना पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
जाति जनगणन में प्रदेश विधानसभाओं के ब्लॉक स्तर तक आयोजित करेगा, क्योंकि भाजपा सरकार ने पिछड़ों दलितों, आदिवासियों व अल्पसंख्यको के खिलाफ लगातार षड्यंत्र कर उनके हक अधिकार पर डकैती डाल रही है और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर डॉ राम मनोहर लोहिया व नेताजी मुलायम सिंह जी के संघर्षों से मिले अधिकारों को छीनने का काम भाजपा सरकार कर रही है, बीजेपी द्वारा लगातार आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है, सरकारी संस्थानों में पिछड़े दलितों आदिवासियों का कोटा हड़पने का काम लगातार बीजेपी सरकार कर रही है
बीजेपी ने सुप्रीम कोर्ट में भी हलफनामा देकर कहा कि जातीय जनगणना मुमकिन नहीं है बीजेपी की मानसिकता पिछड़ा दलित आदिवासी अल्पसंख्यक विरोधी रही है विश्वविद्यालयों कॉलेजों में कुलपतियों, प्रोफेसरों, शिक्षकों की नियुक्ति में घोर भेदभाव हो रहा है पिछड़े व दलित अभ्यर्थियों को NFS लिख कर बाहर किया जा रहा है
वहीं समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जाति जनगणना के लिए जन जागरूकता संगोष्ठी करेगा, इसलिए हमारे नेता व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी का स्पष्ट विचार है कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी यह बात हमारी पार्टी के शुभचिंतक स्वर्गीय लोहिया जी जनेश्वर मिश्र जी कर्पूरी ठाकुर जी व स्वर्गीय नेता जी आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ने इस वर्ग के अधिकारों को लेकर हमेशा रखी है लेकिन बीजेपी, कांग्रेस हमेशा इनके वोट की राजनीति करता आया है इसलिए हम सबको जाति जनगणना के लिए सरकार पर दबाव बना कर जाति जनगणना को लागू कराना है। वही समाजवादी पार्टी के संदीप उर्फ संजय यादव ने मुख्य अतिथि डॉ राज्यपाल कश्यप को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित किये। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, आनंद मोहन उर्फ
गुड्डू यादव शिवपुर विधानसभा, विष्णु शर्मा महानगर अध्यक्ष, संदीप उर्फ संजय यादव सभासद प्रत्याशी गनेशपुर, मोदी यादव प्रधान व सपा प्रदेश सचिव, महेश यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, कमला पटेल, भैया लाल यादव समाजसेवी, महेंद्र पटेल पूर्व प्रधान गनेशपुर, छक्रन गौतम बीबीसी,ललून श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव पूर्व प्रधान, नंदलाल यादव पूर्व प्रधान,लालमन यादव प्रधान, बाबूलाल पटेल, श्याम बली पटेल,ओम प्रकाश पटेल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संजय उर्फ संदीप यादव ने दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-