April 21, 2026

जहानाबाद/ फतेहपुर : गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने किया बरामद-

Spread the love

गुमशुदा किशोरी को पुलिस ने किया बरामद: जहानाबाद/ फतेहपुर। जहानाबाद थाना से उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज पुलिस बल के साथ रविवार को गश्त पर थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि थाना जहानाबाद में थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी जिसकी दिनांक 28 अगस्त 2022 को गुमशुदगी दर्ज है जो 21 अगस्त से गुमशुदा है। जिसे पुलिस लगातार तलाश कर रही थी जैसे ही आज पुलिस को सूचना मिली तो उपनिरीक्षक संजय कुमार सरोज ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान अमौली बस स्टॉप से उसे बरामद कर लिया तथा विधिक कार्रवाई करते हुए उसे मेडिकल परीक्षण हेतु सदर अस्पताल महिला आरक्षी की अभिरक्षा में भेज दिया।*

 

कृपया शूरू ऐप पर मेरी पोस्ट को लाइक और कमेंट करें और अपने नगर में लोकप्रिय होने में मेरी मदद करें।