November 7, 2026

जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार । जहरखुरानी की घटना से सम्बंधित माल बरामद*।

Spread the love

मुग़लसराय चंदौली (राजेश ओझा)पीडीडीयू स्टेशन पर जीआरपी कोतवाल आर के सिंह के निर्देशन पर आजदिनाँक 3-1-2019 को समय1.50बजे चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पंडित दीन दयाल नगर जंक्शन प्लेटफॉर्म न 7/8के पश्चिमी छोर से 2 शातिर अंतरराज्यीय चोर 1… राहुल चौरसिया पुत्र गोपाल चौरसिया निवासी साईं धाम कॉलोनी थाना मुग़लसराय जनपद चंदौली 2… सोनू दास उर्फ बंगाली पुत्र पप्पू दास निवासी इस्लामपुर वार्ड नंबर 11 थाना अलीनगर जिला चंदौली को गिरफ्तार किया गया जिनकी तलासी से मु.आ.स.639/18धारा 328,379,411 ,,,,ipcसे संबंधित एक अदद चोरी को मोबाइल कीमती 20000 रुपये बरामद हुआ ।और गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से ज़हर खुरानी करने से संबंधित 230 ग्राम नासिला पाउडर भी बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त को मु.आ.स. 5/19,व 6/19धारा 8/22ndps एक्ट में जेल भेजा जा रहा है जैसा कि अभियुक्त ने पूंछताछ में बताया कि साहब हम ट्रेनों में लोगो को बहलाकर फुसलाकर अपनी बातों में लाकर उनकी सीट पर बैठ जाते है और उनको कुछ खाद्य पदार्थ में नासिला पाउडर मिलाकर खिला देते है और जब वो सो जाते है तो उनका सामान चोरी कर लेते है और बताये की हम लोग विहार से लेकर ,वाराणसी,इलाहाबाद तक गिरोह बनाकर काम करते है लेकिन हम आज निकले थे और पकड़े गए गिरफ्तार अभियुक्त को बरामदगी के आधार पर जेल भेजा जा रहा है अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुकत पर थाना स्थानीय पर व अन्य कई जगहो पर पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

कृष्ण मोहन उर्फ बग्गा

www.mvdindianews.in