*LEGAL Update*
********************************
*जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी होंगे 26 जून से इलाहाबाद हाई कोर्ट कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश*
⚫ *मंगलवार को, कानून और न्याय मंत्रालय ने अधिसूचित किया कि 26 जून से न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय* के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करेंगे।
🟤 *हाल ही में 13 जून, 2021 को न्यायमूर्ति संजय यादव ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश* के रूप में शपथ ली, हालांकि, मुख्य न्यायाधीश संजय यादव का कार्यकाल 25 जून 2021 तक ही है।
*न्यायमूर्ति गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को नियुक्त किया गया था।*
🔵 *न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को 5 जुलाई, 2007 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप* में नियुक्त किया गया था, उसके बाद उन्हें *इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और 15 मार्च, 2019* को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।
*न्यायमूर्ति भंडारी 12 सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।*



More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-