कटिहार के आजमनगर प्रखंड में जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण आजमनगर स्थित महानंदा नदी के स्पर्श नंबर 44से 56 तक 56से 62 मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मानसून अपना प्रदर्शन दिखाने वाली है. इसलिए सरकार पहले से ही सारी तैयारियां अपने अधिकारीयों के द्वारा करा रही है जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने महानंद नदी के बांध पर छोटी छोटी मरम्मत 2 को शुरू कर दिया है. हर वर्ष कोइ ना कोई कही ना कही घटनाये होती रहती है. बाढ़ आते ही रहते है इसलिए जल संसाधन विभाग के उडनदस्ता टीम के संचालक प्रमोद कुमार जयसवाल कुमार और पदाधिकारी पटना से कटिहार के आजमनगर प्रखंड में निरिक्षण के लिए उपस्थित हुए पदाधिकारियों का कहना है की जितना जल्द हो सके बाँध में मरम्मत का कार्यपूर्ण रूप से पूरा कर दिया जाएगा मजदूर लगातार बोरियो में मिट्टी भर भर के मरम्मत का काम दिन रात एक कर पूरा कर रहे हैं.




More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-