*जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत रंगोली के संग हर घर नल दीपोत्सव मुर्दहा गांव में मनाया गया।*
*जगमग हुए घर से गांव के प्रांगण*
वाराणसी/ हरहुआ-विकास खण्ड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहा पंचायत भवन पर आज दिनांक आज वृहस्पतिवार को दीपावली महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत रंगोली बनाकर तथा कलश सजाकर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा ग्राम प्रधान रविन्द्र यादव को कलश थमाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शुभारम्भ के बाद उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके पर मानव सेवा संस्थान के कर्मचारी अनुराधा सिंह टीम लीडर, विशाल सिंह फिल्ड कोआर्डिनेटर,कविंद्रनाथ फिल्ड कोआर्डिनेटर,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार (औरा) ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार यादव, पंचायत सहायक मनोज कुमार यादव, सफाईकर्मी सिकंदर आजाद, मनोज कुमार,संगीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ऊषा देवी,प्रेमशीला यादव,पूजा सिंह, आशा कार्यकर्ती रेनू पाण्डेय, कुसुमलता मिश्रा,किरन चौबे, आंगनबाड़ी सहायिका समदेई देवी,केयर टेकर लालमनी देवी, मनरेगा मेठ सुनीता देवी, राहुल यादव, आशा देवी विनोद कनौजिया, सुनील अग्रहरी,भीख्खम राजभर,हंसा राजभर समेत गांव के सैकड़ों नर -नारी बच्चे उपस्थित रहे।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ