June 23, 2026

जरूरतमंद लोगों को माक्स,सेनिटाइजर वितरण – सतीस कुमार

Spread the love

बड़ागाँव/वाराणसी
बड़ागाँव थाना क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप अभी चल ही रहा है, लोगों के अंदर सेवा भाव रुका नहीं है अनवरत जारी है इसी क्रम में इसी तरह शनिवार को विकास खंड बड़ागांव के खरावन ग्राम सभा के संदीप दुबे अपने गांव सभा में जो वर्तमान में बड़ागांव का नया हॉटस्पॉट भी है लोगों के बीच जाकर उन्हें मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया तथा कोरोना महामारी के संक्रमण से बचने के उपाय के बारे में विस्तार से बताया
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र प्रताप जी साजू मिश्रा जी दीपेश दुबे जी गुरदीप दुबे जी और क्षेत्र के समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे।