वाराणसी : कैन्ट थानाक्षेत्र के अर्दली बाजार महाबीर मंदिर मार्ग स्थित नगर की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डा. शिल्पी सिंह राजपूत बीती देर रात खुद को जहरीला इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर लिया । सुबह घटना का पता चला तो लोग स्तब्ध रह गये । मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है । पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है । पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है । घटना के संदर्भ में बताया गया है कि शिल्पा सिंह राजपूत आजकल बेहद तनाव के दौर से गुजर रही थी । कल रात एक बजे वह अपने कमरे से बाहर आयी और गार्ड से चैम्बर खोलने को कहा । उन्होंने अपने चालक से भी बेचैनी की बात कह अपने चैम्बर में चली गयी । कुछ देर बाद उन्होंने स्वयं को दो जहरीला इंजेक्शन लगाया व सुसाइड नोट भी लिखा । उनके चैम्बर में जाने के बाद कर्मचारी भी सोने चले चले गये । सुबह 10:30 बजे जब उनका चालक व अन्य कर्मचारी चैम्बर में गए तो डा. शिल्पी सिंह औधे मुंह जमीन पर पड़ी रही । आनन-फानन में उन्हे समीप के एक चिकित्सालय में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । सूचना पा कर चौकीप्रभारी अर्दली बाजार मौके पर पहुंचे व सुसाइड नोट बरामद कर लिया है ।
डा. शिल्पी सिंह पर अपने पति की हत्या का आरोप है और वह जेल भी गयी थी । आप को बता दे की डा. डीपी सिंह डा. शिल्पी सिंह के पति थे जिनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप शिल्पी सिंह पर है । 13 सितंबर 2017 को तड़के तब उनकी हत्या हुई थी जब वह मार्निंग वाक पर निकले रहे । बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घर से चंद कदम की दूरी पर मौत के घाट उतार दिया था । इस मामले में पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शिल्पी समेत 6 लोग जेल भेजे गये थे । आजकल शिल्पी का अपने बेटे से काफी तनाव चल रहा था । कई बार झगड़ा होने की बात पड़ोसी तक सुनी गयी । इसका असर उनकी सेहत व नर्सिंग होम पर भी पड़ रहा था ।
महिला चिकित्सक ने अपनी सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्होंने 17 साल तक हैवान पति के साथ समय बिताया है । आजकल उनका बेटा उन्हें मारकर संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है । इस विषय में पूछने पर नगर पुलिस अधिक्षक ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है । फिलहाल मामला आत्महत्या का ही लग रहा है । इसके पीछे के कारणों की जांच अवश्य होगी ।
सियाराम मिश्रा…..



More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max