*इलाहबाद में आधी रात को इनामी सुमित शुक्ला की गोली मार कर हत्या ,जरायम की दुनिया में दूसरा श्रीप्रकाश शुक्ला कहा जाता था*
इलाहाबाद में बीती देर रात पचीस हजार के इनामी छात्र नेता अच्युतानंद शुक्ला उर्फ सुमित शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद विश्वविद्यालय सहित पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
बुधवार की देर रात विश्वविद्यालय की पीसीबी छात्रावास में पार्टी चल रही थी।इस दौरान सुमित शुक्ला को गोली मारी गई। गोली लगने के बाद सुमित शुक्ला को आनन.फानन में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां तकरीबन रात दो बजे उसकी मौत हो गई।
अच्युतानंद शुक्ला उर्फ़ सुमित शुक्ला इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र नेता रहा है।बीते पांच सालों से छात्र संघ चुनाव में अपना दबदबा कायम किया हुआ है।सुमित 2012 के चुनाव में उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार रहा और जेल से चुनाव छात्रसंघ का चुनाव लड़ा हालाकि इस चुनाव में सुमित को जीत नही मिली थी। दरअसल अभी हाल में बीते छात्र संघ चुनाव के दौरान पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से सुमित फरार चल रहा था।
सुमित शुक्ला यूपी के गोंडा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सुमित के पिता शिक्षक है। सुमित के खिलाफ दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज थे। सुमित में भरी कचहरी में पुलिस वाले को गोली मार दी थी। जिसके बाद सुमित शुक्ला सुर्खियों में आया था।सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास अपहरण जैसे कई संगीन मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ।बता दें की सुमित शुक्ला की दुस्साहसिक तरीके से कई वारदातों को अंजाम देने के कारण सुमित की तुलना माफिया डॉन रहे श्री प्रकाश शुक्ला से की जाती थी ।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol