प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीकानेर जिले में कथित जमीन घोटाले के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा से पूछताछ की। वाड्रा से यह पूछताछ करीब तीन घंटे तक चली जबकि उनकी मां मौरीन करीब डेढ़ घंटे में ही ईडी कार्यालय से बाहर आ गई थीं।
वाड्रा अपनी मां मौरीन के साथ सुबह साढ़े दस बजे ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। लगभग डेढ घंटे बाद मौरीन वाड्रा ईडी कार्यालय से चलीं गईं। वहीं वाड्रा दोपहर डेढ़ बजे बाहर निकले। सुबह कांग्रेस महासचिव व वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी ईडी कार्यालय तक उन्हें छोड़ने आई थीं।
प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ का सामना करने के लिए रॉबर्ट वाड्रा ईडी दफ्तर में दाखिल हो रहे थे उस वक्त दफ्तर के बाहर प्रियंका गांधी जिंदाबाद और चौकीदार चोर के नारे लगाए गए।




More Stories
सिरोही मोहब्बत नगर में 26 वा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ- विजय परमार
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-