August 29, 2026

जयपुर और राजस्थान के कई स्थानों पर भूकम्प के झटके

Spread the love

राजस्थान में जयपुर सहित कई शहरों में रविवार सुबह 9.43 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का अहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है। 4-5 मिनट तक आए इन झटकों का केंद्र जयपुर ही था। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।