June 23, 2026

जमुनीपुर का लाल जम्मू में शहीद-

Spread the love

*प्रयागराज न्यूज़:-जमुनीपुर का लाल जम्मू में शहीद*

*_रास्ते में बस पलटने से हुआ हादसा_*

*परिजनों का रो रो कर बुरा हाल दो दिन बाद आयेगा शव*

*हनुमानगंज:-* जमुनीपुर का लाल जम्मू में शहीद हो गया, सूचना मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया अपने लाल की मौत के दु:ख में ग्रामीणों की भीड़ घर पर पहुंचने लगी. दो दिन बाद शव आने की सूचना पर ग्रामीणों सहित परिजनों में मायूसी छा गयी

विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जमुनीपुर के मजरा बेलवार गाँव निवासी नरेंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ श्याम जी का सबसे बड़ा पुत्र मनीष पाण्डेय सेना में नायक पद पर था जिसकी तैनाती इन दिनों जम्मू के उधमपुर में थी बुधवार को मनीष अपनी टुकड़ी के साथ बस से जा रहा था तभी बस खड्ढ में गिर जाने से मौत हो गयी बुधवार की शाम सूचना आते ही गाँव में सन्नाटा छा गया शाम से ही घर पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी सेना के लोगों ने परिजनों को बताया कि मनीष का शव शुक्रवार की शाम तक पहुंचने की उम्मीद है यदि मौसम वहाँ ठीक न रहा तो और भी देरी हो सकती है मनीष जहाँ अपने माँ बाप के बुढ़ापे का सहारा था वही छोटे भाइयों का मार्गदर्शक भी था मनीष की मौत से गाँव में सन्नाटा पसर गया है।